Tripura Rahasya Chapter 17, Verse 6
The Utility of Wisdom for Liberation (ज्ञानोपयोगप्रकरणम्)
Verse 6
जनक और अष्टावक्रके संवादका शेषभाग [ श्रीदत्तात्रेयजीने कहा--] परशुराम ! इस प्रकार मेंने उस वेद्यवस्तुविद्दीन शुद्ध संवितका निरूपण किया और तुमने व्यव॒हारमें उसकी उपलब्धिकी अनेकों अवस्थाओंके विषयमें भी सुना ॥ १ ॥ किन्तु मायामोहित पुरुषोंकों समझ न होनेके कारण उसकी पहचान नहीं होती | डस स्थितिका ज्ञान तो [ अन्तमुंख मनसे ] केबल सूक्ष्मदर्शियोंको ही होता हे, अन्य किसी प्रकार नहीं ॥ २॥ परशुराम ! अधिक कहनेसे क्या लाभ ? सुनो, में सार बात बतलाता हूँ। मनसे तो दृश्य पदार्थ जाने जाते हैं, इसलिये मन दृश्य नहीं है ॥ ३॥ परन्तु दृश्य न रहनेपर भी मन रहता हे--यह् भी निश्चय हे | बस, वह वेद्यविहीन मन ही शुद्ध संवित्! कहा जाता हैं. | ४ ॥| वह ज्ञानस्वरूप है, इसलिये सवेदा प्रकाशमान ही है। यदि उसकी उपलब्धिके लिये किसी अन्यकी अपेक्षा मानी जाय तो [ उस अन्यके लिये उससे भिन्नकी और उसके लिये उससे भिन्नकी अपेक्षा होगी ] इस प्रकार अनवस्था दोष उपस्थित होगा और फिर [ कोई स्वयंप्रकाश तत्त्व न रहनेके कारण ] सर्वत्र अन्धकार ही शेष रहेगा [ अधीत् किसी भी बस्तुका ज्ञान नहीं हो सकेगा )॥ ५॥ २६० त्रिपुरारहस्ये ज्ञानखण्डे किश्विडद्भधावं हि. संपश्यनज्न भासि किसमु भार्गव । न भासि चेन्न त्वमसि ततः प्रश्नस्तु ते कथय ॥ ६ ॥
When something long desired, determined as unattainable, is suddenly attained, O sage.
Sanskrit text, transliteration and translation form the scripture layer. Explanations and the 3-Lens Guide are AI-assisted study aids. How we source and translate texts
Further study: Vedantic glossary (Atman, Brahman, Karma, Dharma, Moksha) · All chapters of Tripura Rahasya